आंबेडकर विश्वविद्यालय का पहला समर्थ पोर्टल रिजल्ट, प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का परिणाम डिजिलॉकर पर भी

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह विश्वविद्यालय का पहला परिणाम है जो समर्थ पोर्टल के माध्यम से जारी किया गया है और अब यह डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध है।

Jul 3, 2025 - 19:34
 0
आंबेडकर विश्वविद्यालय का पहला समर्थ पोर्टल रिजल्ट, प्री-पीएचडी कोर्स वर्क का परिणाम डिजिलॉकर पर भी

डिजिलॉकर पर वेरिफिकेशन की सुविधा

डीन रिसर्च प्रो. बी.पी. सिंह ने बताया कि छात्र समर्थ आईडी के माध्यम से ABC ID बनाकर अपने लॉगिन से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विशेष बात यह है कि यह परिणाम डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध है, जिससे न केवल छात्र प्रमाणित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं बल्कि अगर वे अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो डिजिलॉकर के माध्यम से ही वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। अब उन्हें विश्वविद्यालय से अलग से प्रमाण-पत्र सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।

859 में से 855 उत्तीर्ण हुए

प्रो. सिंह के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 859 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 855 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। विवि का कहना है कि यह उच्च सफलता दर विश्वविद्यालय की अकादमिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

यह तकनीकी कदम छात्रों को अनावश्यक कागजी कार्रवाई से मुक्ति दिलाते हुए डिजिटल शिक्षा पारदर्शिता और सुविधा आधारित प्रणाली की दिशा में एक बड़ा सुधार है।

SP_Singh AURGURU Editor