गुरुद्वारा विजय नगर से अमृतवेला परिवार ने निकाली प्रभात फेरी
आगरा। गुरुद्वारा साहिब विजय नगर के अमृतवेला परिवार द्वारा धन-धन गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव की खुशी में आज तड़के चार बजे निकाली गई प्रभात फेरी में हजारों संगत ने गुरु की महिमा का गुणगान किया।
झूलेलाल मंदिर बल्केश्वर कॉलोनी से शुरू हुई प्रभात फेरी में सबसे आगे पंथ निशान साहिब सुशोभित थे। सिमरन शब्द कीर्तन की वर्षा हो रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा हो रहा था मानो सभी देवी देवता फूल बरसा रहे हों।
इस मौके पर संत बाबा प्रीतम सिंह ने आशीष वचन दिए तो आलौकिक शब्द कीर्तन और गुरबाणी का गायन गुरुद्वारा गुरु का ताल के हेड ग्रंथी टीटू सिंह, महंत हरपाल सिंह, सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह, भाई हरजिंदर सिंह और अमृतवेला परिवार संगत द्वारा किया गया।
प्रभात फेरी में आकर्षण भव्य आतिशबाजी भी हुई। गुरु गोबिंद सिंह साहिब, बाबा दीप सिंह साहिब, धन-धन गुरु नानक देव महाराज की सवारी के दर्शन संगत ने किए। फूलों से सजे भव्य रथ पर विराजमान धन-धन गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के आगे-आगे पूरे रास्ते पर संगत नंगे पांव जल का छिड़काव और पुष्प वर्षा करती चल रही थी।
संगत ने गुरु सिमरन के साथ संगत ने बड़े भावपूर्वक सत्कार के साथ गुरु महाराज के आगे शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। प्रभात फेरी का संगत ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
क्षेत्र का भ्रमण कर प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब विजयनगर पहुंची, जहां संगत ने रंगोली की सजावट कर सभी का स्वागत किया। गुरु महाराज के आगे सरबत के भले की अरदास हुक्मनामा के उपरांत सभी ने गुरु का अटूट लंगर पाया।
प्रभात फेरी में मुख्य रूप से प्रधान हरजिंदर सिंह, बाबू व्यानी, गुरुसेवक श्याम भोजवानी, बबलू व्यानी, कंवलजीत सिंह, मेघराज दयालानी, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, अमृत मखीजा, विकास मोहित व्यानी, गुरमुख भाई, योगेश छठवानी, किशोर बुधरानी, रोहित आयलानी, उमाशंकर दियालानी, गुल कुमार, विकास जेठवानी, हरेश पंजवानी, कपिल पंजवानी, ईश्वर सेवकानी, सुरेश मंगवानी, सुनील कुमार, अशोक अरोड़ा, मोहित कत्याल, आदि की मौजूदगी खास थी।