फतेहाबाद क्षेत्र में घर के बाहर से आठ वर्षीय बच्चा लापता, अपहरण की आशंका
फतेहाबाद। फतेहाबाद के आगरा रोड स्थित विजय नगर कॉलोनी से एक आठ वर्षीय बालक बुधवार शाम लापता हो गया। बालक के अपहरण की आशंका है। परिजनों से ढूंढने का प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिली। इसकी सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस, एसटीएफ और सर्विलांस टीम जुटी खोज में
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित विजयनगर कॉलोनी निवासी विजय प्रताप उर्फ बीपी का 8 वर्षीय पुत्र अभय प्रताप उर्फ बिट्टू बुधवार शाम करीब 4:00 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने जब बिट्टू को ढूंढा तो उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आस पड़ोस के लोग भी उसे ढूंढने में जुट गए। शाम को बिट्टू के पिता विजय प्रताप ने इसकी सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उसकी खोजबीन करने का प्रयास किया।
गुरुवार सुबह एसीपी अमरदीप लाल डॉग स्क्वायड और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
बालक का अपहरण होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बिट्टू विजय प्रकाश का एकलौता पुत्र है तथा उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल