आगरा कॊलेज की अंजलि वर्मा को मिला बेस्ट रिसर्च स्कॉलर अवॉर्ड
आगरा। आगरा कॉलेज की शोधार्थी अंजलि वर्मा को प्राणिशास्त्र (Zoology) में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए बेस्ट रिसर्च स्कॉलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार माधव यूनिवर्सिटी, आबू रोड (राजस्थान) द्वारा एएफटीईएफएस के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।
अंजलि वर्मा ने हाल ही में प्राणिशास्त्र में पीएच.डी. शोधकार्य प्रारंभ किया है, जिसका मार्गदर्शन डॉ. अचिन्त वर्मा, आगरा कॉलेज, आगरा कर रहे हैं। उनके इस उल्लेखनीय शोध प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना शैक्षणिक जगत में सराहा जा रहा है।
अवार्ड समारोह में अंजलि वर्मा के मार्गदर्शक डॉ. अचिन्त वर्मा ने उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। आगरा कॉलेज के प्राचार्य, संकाय सदस्य और छात्र-छात्राओं ने भी इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त की और अंजलि वर्मा और उनके मार्गदर्शक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस सम्मान ने न केवल अंजलि वर्मा के शैक्षणिक करियर को सशक्त किया है, बल्कि आगरा के शैक्षणिक क्षेत्र में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।