पुलिस मॉडर्न स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताः मैदान में जज़्बे, जोश और जुनून का जलवा
रिज़र्व पुलिस लाइन्स, पुलिस कमिश्नरेट आगरा स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ऊर्जा, उत्साह और उमंग के बीच भव्यता के साथ संपन्न हुई, जिसमें छोटे-बड़े सभी वर्गों के विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमस्पिरिट का अद्भुत प्रदर्शन किया।
आगरा। पुलिस मॉडर्न स्कूल, रिज़र्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरी आगरा में 14 नवंबर 2025 को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह, उल्लास और प्रतिस्पर्धा की अनोखी छटा लेकर आई। खेल मैदान में विद्यार्थियों की ऊर्जा और उमंग देखते ही बनती थी।
इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित जगबीर सिंह, तथा रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर के.के. शर्मा मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सभी हाउसेज़ के प्रतिनिधित्व वाले रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया गया। गुब्बारों का आसमान में उठना उत्साह, नई ऊर्जा और टीमस्पिरिट के प्रतीक रूप में पूरे वातावरण को जीवंत कर गया।
कार्यक्रम का संचालन नितीश कुमार शर्मा और रवि कुमार ने सुव्यवस्थित व प्रभावी अंदाज़ में किया। खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक मो. फिरोज़ खान, मो. आमीन, अनुपम प्रताप, अमित, शिखा, इरफ़ान, अमन तथा प्रधानाचार्य रीना मेहता का विशेष योगदान रहा।
प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, रिले रेस, लंबी कूद, ऊँची कूद, रस्साकशी, कबड्डी और नन्हे-मुन्नों की रिक्रिएशनल रेस जैसे रोमांचक इवेंट शामिल रहे। विद्यार्थियों ने हर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कौशल, गति, संतुलन और खेल भावना का अनुकरणीय परिचय दिया।
विविध वर्गों के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मंच से उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल बच्चों के भीतर नेतृत्व, साहस और आत्मविश्वास विकसित करते हैं।
प्रधानाचार्या रचना श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की रीढ़ हैं। इससे टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण मजबूत होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति को बधाई दी।
Top of Form