रूस का यूक्रेन पर एक और भीषण हमला, 597 ड्रोन और 26 क्रूज मिसाइलें दागीं
रूस और यूक्रेन में बीते 40 महीने से ज्यादा समय से लड़ाई जारी है। रूस ने यूक्रेन पर फरवरी, 2022 में हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले जारी रखे हैं। रूस और यूक्रेन में फरवरी, 2022 से लड़ाई चल रही है।
कीव। रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर बड़ा हवाई हमला किया है। रूस ने एक रात में यूक्रेन पर 600 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल दागे हैं। इन हमलों में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। यूक्रेन की एयरफोर्स ने शनिवार को हमले की जानकारी देते हुए बताया कि रूस ने रातभर में 597 ड्रोन और 26 क्रूज मिसाइलों से उनके अलग-अलग शहरों पर अटैक किया है
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी एयरफोर्स ने अपने बयान में कहा कि रूस की ओर से दागे गए 597 ड्रोन में से 319 ड्रोन और 26 में से 25 क्रूज मिसाइलों को उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने गिरा दिया। वहीं 258 ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के कारण नष्ट हो गए। रूस का यह अटैक अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक है। फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा ह
यूक्रेन के चेर्नित्सि क्षेत्र के गवर्नर रुस्लान जपारानियुक ने बताया है कि रूसी सेना ने उनके शहर में चार ड्रोन और एक मिसाइल से हमला किया। इस हमले में दो लोग मारे गए। ड्रोन अटैक के बाद मलबे के गिरने से ये मौतें हुईं। इसके बाद शनिवार सुबह निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में मिसाइल हमले में दो लोग मारे गए। खार्किव के मेयर इगोर तेरेखोव ने कहा कि उनके शहर पर आठ ड्रोन और दो मिसाइलों से हमला हुआ। इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं।
रूस की ओर से शुक्रवार को भी यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर हमले किए गए। इसमें एक अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया। रूस ने बीते कुछ समय से यूक्रेनी शहरों पर हमले के लिए लंबी दूरी तक मार करने वाले शाहेद ड्रोन का इस्तेमाल किया है। बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ग्लाइड बम भी रूस चला रहा है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार मिशन ने गुरुवार को कहा कि जून महीना पिछले तीन वर्षों में नागरिकों की मौतेंके लिहाज से सबसे भयावह रहा है। इस एक महीने में 232 लोगों की मौत हुई और 1,343 लोग घायल हुए। मिशन का कहना है कि रूस ने इस साल जून में पिछले साल के मुकाबले 10 गुना अधिक ड्रोन और मिसाइल हमले किए।