एशियन गेम्स में भारत को एक और मेडल,  सीमा कुमारी ने जीता 10000 मीटर की रेस,  कांस्य पदक से रचा इतिहास

हिमाचल प्रदेश की धाविका सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10,000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

Sep 24, 2026 - 20:09
 0
एशियन गेम्स में भारत को एक और मेडल,  सीमा कुमारी ने जीता 10000 मीटर की रेस,  कांस्य पदक से रचा इतिहास


नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं से भारत के लिए बेहद खुशखबरी भरी खबर सामने आई जहां लंबी दूरी की धाविका सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10000 मीटर रेस में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही एशियाई खेलों की इस कठिन स्पर्धा में भारत का 16 साल लंबा मेडल का सूखा समाप्त हो गया है।

बेहद कड़े मुकाबले में सीमा कुमारी ने 32 मिनट 50.05 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और पोडियम पर भारत की जगह पक्की की। इस रेस का गोल्ड मेडल बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 32:39.18 के समय के साथ जीता जबकि मेजबान जापान की नोजोमी तनाका ने 32:41.54 का समय निकालकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। रेस के अंतिम क्षणों में स्वर्ण और रजत पदक के लिए यावी और तनाका के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली वहीं सीमा ने संयम बनाए रखते हुए तीसरे स्थान पर मजबूत बढ़त बनाए रखी।

10 जनवरी 2001 को जन्मी सीमा कुमारी हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और उन्होंने बेहद कम समय में देश की प्रमुख 5,000 मीटर और 10,000 मीटर धाविकाओं में अपना नाम दर्ज कराया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए वह भारतीय एथलेटिक्स का बड़ा चेहरा बनकर उभरी हैं। इससे पहले मार्च 2026 में कैलिफोर्निया में आयोजित द टेन प्रतियोगिता में उन्होंने 10,000 मीटर स्पर्धा में 32:02.43 का अपना सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज कर पांचवां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा अप्रैल 2026 में उन्होंने 5,000 मीटर रेस में भी 15:16.20 का अपना बेस्ट टाइम निकाला था।
PM Kisan 24th Installment: आपके खातों में किस दिन आ रहे 2000 रुपये.. किसानों के लिए खुशखबरी ?

सीमा कुमारी का अंतरराष्ट्रीय और घरेलू करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने से पहले उन्होंने 2025 में एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की 5000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता था। इसके अलावा 2024 में हॉन्गकॉन्ग में आयोजित एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की सीनियर महिला वर्ग में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम कर भारत का परचम लहराया था। राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका दबदबा कायम रहा है, जहां उन्होंने 2026 की 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10,000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया था।