आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के संदेश साथ आगरा कॉलेज में हुआ ‘अपराजिता कार्यक्रम’

आगरा। आगरा कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित ‘अपराजिता कार्यक्रम’ छात्राओं के लिए प्रेरणा और सशक्तिकरण का सशक्त मंच साबित हुआ। एन.एस.एस. इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों को आत्मरक्षा के कौशल, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास से ओतप्रोत करना था।

Sep 22, 2025 - 19:08
 0
आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के संदेश साथ आगरा कॉलेज में हुआ ‘अपराजिता कार्यक्रम’
आगरा कॊलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत सोमवार को हुए अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग की एक झलक।  

महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सम्पन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम चन्द ने की। प्रशिक्षण सत्र के लिए सुश्री किरण कश्यप को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने आत्मरक्षा की तकनीकों को व्यवहारिक रूप में समझाया। विशेष अतिथि के रूप में अमर उजाला से जुड़ी पत्रकार ममता त्रिपाठी उपस्थित रहीं।

एन.एस.एस. संयोजक डॉ. आनंद प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. अविनाश जैन, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. रविशंकर सिंह, डॉ. ललिता सिंह, धर्मवीर सिंह यादव, डॉ. रंजीत सिंह और डॉ. केशव सिंह ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर प्रो. पूनम चांद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए आत्मरक्षा के शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल सुरक्षा का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का मार्ग भी है। कार्यक्रम के समापन पर सुश्री ममता त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को पत्रिकाओं का वितरण किया।

कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रविशंकर सिंह ने प्रस्तुत किया। ‘अपराजिता कार्यक्रम’ ने छात्राओं में आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने की दिशा में प्रेरित किया।

SP_Singh AURGURU Editor