एमएलसी शिवहरे के प्रस्ताव पर होने जा रहा पृथ्वीनाथ मंदिर का पुनरुद्धार, मंत्री-विधायक का स्वागत
आगरा। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के पुनरुद्धार की स्वीकृति विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे के प्रस्ताव पर मिली है। श्री शिवहरे ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को शाहगंज स्थित 800 वर्ष प्राचीन श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव दिया था। क्षेत्रीय विधायक होने के नाते इस प्रोजेक्ट की जानकारी कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को भी दी गई। इस सौगात की सूचना मिलते ही आज दोनों नेताओं के समर्थकों ने अलग-अलग कार्यक्रम कर उनका स्वागत किया।
प्रस्ताव को मिली मंजूरी
एमएलसी विजय शिवहरे ने श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 16 फरवरी 2025 को प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को प्रस्ताव भेजा था। अब जयवीर सिंह ने एमएलसी शिवहरे को पत्र भेजकर इस प्रस्ताव की स्वीकृति की सूचना दी है। विधायक शिवहरे इस प्रस्ताव को पारित कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहे और अंततः उन्हें सफलता मिली।
महंत व श्रद्धालुओं ने किया एमएलसी का स्वागत
जैसे ही सरकार द्वारा मंदिर के विकास की जानकारी मंदिर के महंत अजय राजौरिया को मिली, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय जनता के साथ उन्होंने मंदिर परिसर में एमएलसी विजय शिवहरे का स्वागत किया। विधायक शिवहरे ने कहा, यह केवल मंदिर का पुनरुद्धार नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का पुनर्संवर्धन है। यह पूरे आगरा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का विशेष आभार जताया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद संजीव चौबे, प्रमोद उपाध्याय, युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलू पंडित, गौरव राजावत, अशोक बज्जड, राहुल सागर, विक्रांत कुशवाह, गुड्डू मैनन, अमित पटेल, नीतेश शिवहरे, धर्मेंद्र धाकड़, पं. प्रवेश दीक्षित, पं. अंकित मुद्गल, राहुल आर्य, नवीन रावत, पं. विकास, रघू पंडित समेत अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री का तलवार व त्रिशूल से सम्मान
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर को पर्यटन विकास की सौगात मिलने पर भाजपा शिवाजी मंडल अध्यक्ष देवेश पचौरी के नेतृत्व में पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के आवास नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी पहुंचकर उनका तलवार और भगवान शिव का प्रतीक त्रिशूल भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान 'हर हर महादेव' व 'बम बम भोले' के जयकारे गूंज उठे।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पं. देवेश पचौरी, डॉ. अलौकिक उपाध्याय, पार्षद मीनाक्षी वर्मा, गुड्डू मेनन, रवि दिवाकर, राधा मनवानी, सुनील करमचंदानी, घनश्याम हेमलानी, अवधेश त्यागी, संतोषीलाल वर्मा, अविनाश भट्ट, डॉ. प्रदीप उप्रेती, रितेश शुक्ला, संदीप, देवेंद्र चाहर, बबलू चाहर, ब्रह्मचंद्र गोस्वामी आदि शामिल रहे।