अप्सा गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप-2025 : मेधावी छात्राओं का सम्मान और प्रोत्साहन
आगरा। आगरा में बेटियों की शिक्षा और उनके सशक्त भविष्य को समर्पित अप्सा गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप-2025 का आयोजन मंगलवार को सी.एफ. एन्ड्रूज स्कूल के डाॅ. राम कन्वेन्शन सेंटर, वातानुकूलित ऒडीटोरियम में भव्यता के साथ हुआ। कार्यक्रम में 45 मेधावी एवं निर्धन छात्राओं को मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. आर.एस. पारीक द्वारा छात्रवृत्ति के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. आर.एस. पारीक तथा अप्सा के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
एशोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) द्वारा प्रतिवर्ष मेधावी एवं निर्धन छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति चैक प्रदान किए जाते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. आर.एस. पारीक ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सभी संस्कृतियों में अग्रणी है और इस संस्कृति को बचाने में बेटियों का अमूल्य योगदान रहा है। एक शिक्षित छात्रा परिवार व समाज दोनों को सशक्त बनाती है।
11 वर्षों में 25 लाख से अधिक की छात्रवृत्ति
अप्सा सचिव एवं सेंट एंड्रूज ग्रुप के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में लगभग ₹25,44,000 की छात्रवृत्ति निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को दी जा चुकी है। इस वर्ष चयनित प्रत्येक छात्रा को ₹8,000 की राशि प्रदान की गई। अगले तीन वर्षों में कुल ₹24,000 की छात्रवृत्ति इन मेधावी छात्राओं को दी जाएगी।
अनूठा प्रयास : अप्सा अध्यक्ष का वक्तव्य
अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इस तरह का आयोजन पूरे देश में अपने आप में अनूठा है। यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं बल्कि इन छात्राओं को भविष्य गढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास है।
उपस्थित रहे ये विशिष्टजन
इस अवसर पर अप्सा कोषाध्यक्ष प्रदुम्न चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष डॉ. जी.एस. राणा, संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह राणा, कर्नल अपूर्व त्यागी, मनीष गुप्ता, अनिमेश दयाल, लोकपाल सिंह चाहर, भूप सिंह इन्दौलिया, प्रदीप चाहर, राजकुमार सचदेवा, राजन गोयल, शेखर भारत सिंह, डॉ. डी.वी. शर्मा, प्रांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, ओशिन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में योगदान
सी.एफ. एन्ड्रूज स्कूल की प्राचार्या रुचि तनवर, मुनेश अग्रवाल, आलोक वैष्णव, दिव्या कौर, बलप्रीत खनूजा, बबली अग्रवाल, सृष्टि अग्रवाल, सचिन कश्यप, प्रदीप, देशदीप, सोनम गुप्ता, रिषभ सिंह, हिमांशु आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।