गुरु का ताल गुरुद्वारा में भारत की विजय और शांति के लिए अरदास
आगरा। भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय और देश की सुरक्षा में लगी सेना के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए आज गुरु का ताल गुरुद्वारा, आगरा में विशेष अरदास (प्रार्थना सभा) का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने गुरुद्वारे के प्रमुख बाबा प्रीतम सिंह के आशीर्वाद के साथ देश में अमन-शांति, सेना की सफलता और राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
-विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांगा देश की समृद्धि, सेना की सफलता और अमन का आशीर्वाद
एकजुटता और श्रद्धा का संदेश
इस मौके पर विधायक खंडेलवाल के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक ढल, मण्डल अध्यक्ष राकेश शर्मा, और पार्षदगण भारत शर्मा, वेद प्रकाश गोस्वामी, प्रेमदास चौधरी, नीरज चौधरी, विजय सिंह, प्रवीन गोयल, राजदीप सिंह, सुनीत चौहान सहित कई कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। सभी ने देश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शांति और एकता का संदेश दिया।
अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का संगम
गुरुद्वारे के शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित यह अरदास न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही, बल्कि इसने समाज में सकारात्मक ऊर्जा और देशभक्ति का भाव भी जागृत किया।