बीहड़ों में एक बार फिर देखे गए असलाहधारी, रात को जागकर ग्रामीणों ने की पहरेदारी
आगरा। एक समय था जब बीहड़ में डकैतों को डेरा हुआ करता था। पुलिस की सख्ती के चलते काफी लोग जेल की सलाखों तक पहुंच गए तो कई लोग बीहड़ ही छोड़कर दूसरे प्रदेशों में जा छिपे। लेकिन एक बार फिर से डकैतों ने ठिकाना बना लिया है। ग्रामीणों यूपी-राजस्थान के बीहड़ में असलाहधारी बदमाशों की चहलकदमी देखी गई है। बदमाशों में दो दस्यु सुंदरी भी नजर आई।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बीहड़ में एक बार फिर पैर पसार रहा है। बीहड़ का आतंक पहले खत्म हो गया है। यहां काफी समय से बदमाश नजर नहीं आए थे लेकिन बीती रात बीस बदमाशों को झुंड देखने को मिला है। बदमाश असलाहधारी थे। दो दस्यु सुंदरी भी गैंग में देखी गईं है। गांवों में किसी तरह की वारदात न हो पाए इसलिए ग्रामीणों ने रात जागकर गुजारी है। सभी हाथों में डंडे लेकर पहरा देते रहे हैं। पुलिस अधिकारी को भी इस बात की सूचना मिल गई है। वह काम्बिंग कराने की बात कह रहे हैं।
याद हो कि अपहरण कर पकड़ को छुपाए रखने के लिए बाह-पिनाहट के बीहड़ शुरू से चर्चाओं में रहे हैं। यहां के बीहड़ यूपी, राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमाओं से सटे हुए है। एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाने के लिए डकैत बीहड़ का ही सहारा लेते थे। कई पुलिस की इन्हीं बीहड़ों में मुठभेड़ भी हुई है। पुलिस समय समय पर सर्च अभियान भी चलाती है। बदमाशों की एक बार बीहड़ में फिर चहलकदमी ने ग्रामीणों में भय पैदा कर दिया है।