युवक पर गोली चलाने वाले हमलावर सीसीटीवी में क़ैद, पुलिस जुटी जांच में

आगरा। थाना तजगंज क्षेत्र के ग्राम सेमरी में एक युवक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस घटना के कारणों के साथ ही हमलावरों की पहचान में जुट गई है। वैसे तो इस मामले में नामजद रिपोर्ट हुई है, फिर भी पुलिस सीसीटीवी में कैद हुए हमलावरों की नामजदों के चेहरों से पुष्टि करने में जुट गई है।

Nov 16, 2024 - 16:49
 0
युवक पर गोली चलाने वाले हमलावर सीसीटीवी में क़ैद, पुलिस जुटी जांच में
हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली से बचने के लिए युवक ने अपने इसी घर में घुसकर जान बचाई।

युवक सरजू यादव ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि बीती रात लगभग सवा नौ बजे वह घर के पास एक मंदिर के बाहर बैठा हुआ था। अचानक वहां रामपाल, अशोक आकाश यादव, प्रदीप यादव, रॉकी, राम किशन और गब्बर पहुंचे। उनके साथ अन्य लोग भी थे। आते ही अशोक और आकाश ने तमंचे से गोली चलानी शुरू कर दी। गोली से बचते हुए वह घर की तरफ भागे।

हमलावर भी पीछे दौड़ते हुए घर के पास तक पहुंच गए। लोगों के आने पर वे भाग निकले। भागते हुए वे गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। युवक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SP_Singh AURGURU Editor