आगरा में ऑटोमोबाइल कारोबारी से 10 लाख और महंगे मोबाइल की वसूली की कोशिश, विरोध पर जानलेवा हमला

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑटोमोबाइल कारोबारी अंकित वर्मा ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्ज़ा करने की कोशिश की। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर हमला कर दिया।

Sep 30, 2025 - 10:45
 0

पीड़ित कारोबारी अंकित वर्मा का कहना है कि दबंगों ने पहले उनसे पाँच लाख रुपये नकद और एक महंगा मोबाइल फोन मांगा। लेकिन बाद में आरोपियों ने रकम बढ़ाकर दस लाख रुपये और चार महंगे मोबाइल की डिमांड रखी। कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लेंगे।

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में अमित चौधरी और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। अंकित वर्मा ने कहा कि अमित चौधरी पहले भी चर्चाओं में रह चुका है। वह उस समय सुर्खियों में आया था जब किसान नेता राकेश टिकैत की गर्दन पर इनाम रखने का विवादित बयान सामने आया था।

मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है और कारोबारी वर्ग में आक्रोश व्याप्त है।