ताज महोत्सव के लिए ऑडिशन 28 से 

आगरा। ताज महोत्सव के लिए स्थानीय कलाकारों और उदघोषकों के चयन के लिए स्वर कला परीक्षा 28 और 29 दिसंबर को होगी। 

Dec 26, 2024 - 19:35
 0
ताज महोत्सव के लिए ऑडिशन 28 से 

आयोजन समिति के सचिव ने बताया कि परीक्षा आगरा कैंट स्थित ग्रांड होटल में प्रात: दस से सायं पांच बजे तक होगी। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन, नृत्य, गजल, मिमिक्री आदि के कार्यक्रम हेतु स्थानीय इच्छुक कलाकार प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी सचिव, ताज महोत्सव समिति को सम्बोधित प्रार्थना पत्र  कार्यक्रम से पहले रजिस्टर कराना होगा।