गौमांस ले जाते ऑटो को पकड़ा, आरोपी फरार

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में संदिग्ध ऑटो को लेकर हंगामा हो गया। हिंदूवादियों ने आटो को घेर लिया। घेराव होते ही चालक और उसमें सवार लोग भाग खड़े हुए।

Oct 22, 2024 - 18:26
 0
गौमांस ले जाते ऑटो को पकड़ा, आरोपी फरार

नितिन कुमार, निवासी कहरई थाना ताजगंज को सूचना मिली थी कि ऑटो नंबर UP 80 डी टी 0035 में गौमांस लेकर जा रहे हैं। सूचना के बाद नितिन अपने साथियों के साथ चाणक्य होटल के पास पहुंचे, जहां उन्होंने उक्त ऑटो को देखा। जब उन्होंने ऑटो को रोकने की कोशिश की, तो चालक और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

ऑटो की जांच करने पर उसमें गौमांस पाया गया। मामले की सूचना थाना सदर बाजार पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

SP_Singh AURGURU Editor