बल्केश्वर मेले में बर्फ की सिल्लियों से बनी बाबा अमरनाथ की भव्य झांकी बनी श्रद्धा का केंद्र

आगरा। श्रावण मास के अवसर पर बल्केश्वर में चल रहे मेले में इस बार सबसे बड़ा आकर्षण बाबा अमरनाथ की बर्फ से बनी भव्य झांकी रही। आईटीआई के सामने स्थापित यह झांकी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन गई। बर्फ की सिल्लियों से तैयार की गई यह नौ फुट ऊंची झांकी जैसे ही सामने आती, श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष करने लगते।

Jul 21, 2025 - 21:27
 0
बल्केश्वर मेले में बर्फ की सिल्लियों से बनी बाबा अमरनाथ की भव्य झांकी बनी श्रद्धा का केंद्र
बल्केश्वर मेले में बाबा अमरनाथ की झांकी की पूजा अर्चना करते सांसद नवीन जैन एवं अन्य़ श्रद्धालुजन।

झांकी का विधिवत शुभारंभ राज्यसभा सांसद नवीन जैन तथा लंगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु ने किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने झांकी के दर्शन किए।

सेवा और श्रद्धा का संगम
झांकी स्थल पर ठंडे जल, शिंकजी और प्रसाद का वितरण किया गया। श्रावण मास की तपन में श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा व्यवस्था काफी सराहनीय रही। सैकड़ों की संख्या में आए भक्तों ने व्यवस्था की प्रशंसा की।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की भागीदारी
इस मौके पर बल्केश्वर मंदिर के उपासक अर्चित पांड्या, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल, आदर्श नंदन गुप्ता, वीके अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, सुमित गुप्ता, मानव कुमार, वेद गोयल, अर्जुन राठौर, कुमकुम उपाध्याय आदि ने पूजन कर बाबा से आशीर्वाद लिया।

SP_Singh AURGURU Editor