बरेली को मिला अपना पहला सुसज्जित मीडिया हाउस, महापौर डॉ. उमेश गौतम ने किया शुभारंभ

-आरके सिंह- बरेली। मिशन कंपाउंड परिसर में शुक्रवार को बरेली का पहला सुसज्जित मीडिया हाउस उद्घाटित हुआ। इस अवसर पर बरेली के महापौर एवं इनवर्टिस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम ने दीप प्रज्वलित कर मीडिया हाउस का शुभारंभ किया।

Nov 7, 2025 - 18:43
 0
बरेली को मिला अपना पहला सुसज्जित मीडिया हाउस, महापौर डॉ. उमेश गौतम ने किया शुभारंभ
बरेली में मीडिया हाउस के शुभारंभ के मौके पर मौजूद मेयर उमेश गौतम और शहर के पत्रकार।

डॉ. गौतम ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और पत्रकार समाज का आईना होते हैं। उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि “खबरों में स्पर्धा रखें, मगर आपसी वैमनस्य से बचें।” उन्होंने बताया कि इस मीडिया हाउस में पत्रकारों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी—यह किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि सभी पत्रकारों का साझा घर होगा।

बरेली में लंबे समय से सुसज्जित मीडिया हाउस की कमी महसूस की जा रही थी, जिसकी पूर्ति अब हो गई है। इस अवसर पर डॉ. गौतम ने कहा कि यह पहल पत्रकारिता को नई दिशा देगी और संवाद का स्वस्थ वातावरण बनाएगी।

शुभारंभ कार्यक्रम में शहर के सभी प्रमुख पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार कुमार विनय और दीपक शर्मा को मीडिया हाउस के शुभारंभ में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार आर. बी. लाल, आर. के. सिंह, पवन सक्सेना, संजय शर्मा, शिव शर्मा, नाजिया अंजुम, अनूप मिश्रा, मनवीर सिंह, रामविलास सक्सेना, विकास सक्सेना, नीरज आनंद, रणदीप सिंह, विकास साहनी, अरुण कुमार, संजय श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, इमरान, दीपक कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor