गौ सेवा और स्वास्थ्य सेवा का सुंदर संगम: लायंस क्लब कॉनरॉय का प्रथम सेवा समागम

आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा कॉनरॉय ने अपने नवगठित कार्यकाल 2025-26 की शुरुआत गौ सेवा और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जैसे पुण्य कार्यों के साथ की। रविवार को वाटर वर्क्स स्थित गौशाला और अग्रवन परिसर में आयोजित इस सेवा समागम में श्रद्धा, सेवा और स्वास्थ्य का भावपूर्ण समन्वय देखने को मिला।

Jul 13, 2025 - 13:29
 0
गौ सेवा और स्वास्थ्य सेवा का सुंदर संगम: लायंस क्लब कॉनरॉय का प्रथम सेवा समागम
लायंस क्लब कॉनरॉय की नई टीम ने रविवार को गौसेवा और निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ अपने सेवा कार्य की शुरुआत की। चिकित्सा शिविर में मौजूद अध्यक्ष विशाल सिंघल, सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग व अन्य सदस्य।

गौ माता की वंदना के साथ आरंभ हुआ सेवा कार्य
कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता की वंदना और सामूहिक प्रार्थना से हुई, जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने सहभागी बनकर सेवा भावना को सशक्त किया। क्लब की ओर से पाँच कुंतल चारा गौशाला को भेंट किया गया, जिससे गौ सेवा का भाव धरातल पर साकार हुआ।

स्वास्थ्य शिविर में मिला विशेषज्ञ जांच का लाभ
इसके उपरांत अग्रवन परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से लीवर फाइब्रोसिस टेस्ट सहित समस्त स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपक बंसल एवं डॉ. श्वेता एस. अग्रवाल ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर में बड़ी संख्या में क्लब सदस्यों ने 10 घंटे के उपवास के साथ भाग लिया, जिससे जांच की सटीकता बनी रही और स्वास्थ्य के प्रति उनकी जागरूकता का परिचय मिला।

सेवा संकल्प को मिली नई ऊर्जा
क्लब अध्यक्ष विशाल सिंघल और सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि आगे भी इसी भाव के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, मोहित अग्रवाल, अमित गुप्ता, कमल अग्रवाल, निखिल, भावेश शाह, रोहित अग्रवाल, रोहित केसवानी, अविराग बिरला, सौम्या गुप्ता, गीतिका, निकिता, रूपाली, नेहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor