सीए बनना सिर्फ डिग्री नहीं, एक जिम्मेदारी है: आगरा शाखा ने नवगठित सीए का किया सम्मान

आगरा। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) की आगरा शाखा द्वारा सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कौशल विकास, ब्रांड निर्माण और व्यवसायिक नैतिकता पर नवगठित सीए को मार्गदर्शन देना था।

Jul 15, 2025 - 22:53
 0
सीए बनना सिर्फ डिग्री नहीं, एक जिम्मेदारी है: आगरा शाखा ने नवगठित सीए का किया सम्मान
संजय प्लेस स्थित सीए भवन में इस वर्ष सीए बने नवयुवाओं के साथ आईसीएआई आगरा शाखा के पदाधिकारी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीए गौरव सिंघल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल वित्तीय विवरणों के विशेषज्ञ नहीं, बल्कि देश की नीति निर्माण प्रक्रिया में सहभागी होते हैं। यह आगरा के लिए गर्व की बात है कि इस वर्ष लगभग 100 विद्यार्थी सीए बने हैं, जिनमें से कई ने प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की है।

टॉप रैंकर्स का विशेष सम्मान

इस वर्ष देशभर में 22वीं रैंक प्राप्त करने वाली आशी जैन और 32वीं रैंक प्राप्त करने वाली अदिति अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही 60 नवगठित सीए को सीए ब्रांच पर सम्मानित किया गया।

सीए बने हैं तो नैतिकता भी साथ रखें

सीए राहुल इसरानी ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, सीखते रहने और अवसरों की पहचान करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि काबिल बनो, लेकिन ईमानदार भी रहो।
सीए संस्कृति अग्रवाल ने रेज्युमे निर्माण की बारीकियां बताते हुए कहा कि सीए बनना केवल लक्ष्य की प्राप्ति नहीं, बल्कि यह जिम्मेदारी के नए अध्याय की शुरुआत है।

शाखा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही

इस अवसर पर अध्यक्ष गौरव सिंघल, उपाध्यक्ष सौरभ नारायण सक्सेना, सचिव अंकित मित्तल, कोषाध्यक्ष करन पंजवानी, सिकासा अध्यक्ष आयुष गोयल, सचिन बुबना, साक्षी जैन, संजय अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor