भारतीय जाटव समाज ने की संगठन विस्तार पर चर्चा, चंद्रभान राजस्थान के अध्यक्ष

आगरा। भारतीय जाटव समाज की यहां ताजगंज की गंगा विहार कॊलोनी में हुई अहम बैठक में संगठन के दूसरे राज्यों में विस्तार और संगठनात्मक ढांचा तैयार करने पर चर्चा की गई।

Dec 8, 2024 - 19:11
 0
भारतीय जाटव समाज ने की संगठन विस्तार पर चर्चा, चंद्रभान राजस्थान के अध्यक्ष
भारतीय जाटव समाज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह का स्वागत करते संगठन के पदाधिकारी।

पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नत्थी सिंह की अध्य़क्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह थे। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से चंद्रभान ठेकेदार को राजस्थान प्रदेश इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया। राजस्थान के निवर्तमान अध्य़क्ष केपी सिंह को मद्रास इकाई का प्रभारी घोषित किया गया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने राजस्थान के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान ठेकेदार को राज्य कार्यकारिणी का गठन करने के लिए जल्द जयपुर में बैठक बुलाने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव सोहन सिंह जाटव ने किया। नेताराम जाटव, डा. विजय सिंह, मनीष ठेकेदार, देवेंद्र प्रताप सिंह (कोटा) एवं अन्य बैठक में मौजूद थे।

SP_Singh AURGURU Editor