भाविप अमृतम् ने संस्कृति माह में किया राखी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन
आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत एमराल्ड रेजिडेंसी, अमर बिहार, दयालबाग में राखी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता से पारंपरिक राखियों का निर्माण किया और सांस्कृतिक विषयों पर रंग-बिरंगे चित्र बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी प्रभावशाली भागीदारी रही।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. रुचि विजय सिंघल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भारतीय त्योहारों और परंपराओं के प्रति भावनात्मक जुड़ाव उत्पन्न करना तथा उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच देना है।
मुख्य अतिथि दीपा गर्ग ने बच्चों को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक साक्षी जैन, महिला सहभागिता उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।