भाविप अमृतम का स्वच्छता आधारित सांस्कृति आयोजनः नुक्कड़ नाटक ने जीता दिल

  आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम् ने संस्कृति माह के तहत पालीवाल पार्क में “हमारा भारत – स्वच्छ भारत” विषय पर एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। स्वच्छता को केंद्र में रखकर जनजागरण का यह प्रयास जब कलाकारों की सशक्त प्रस्तुति के साथ मंचित हुआ, तो दर्शकों में उत्साह और देशप्रेम की लहर दौड़ गई।

Aug 6, 2025 - 22:14
 0
भाविप अमृतम का स्वच्छता आधारित सांस्कृति आयोजनः नुक्कड़ नाटक ने जीता दिल
पालीवाल पार्क में भारत विकास परिषद अमृतम् द्वारा आयोजित हमारा भारत-स्वच्छ भारत नुक्कड़ नाटक में अनिल जैन के निर्देशन में प्रस्तुति देते फिल्म थिएटर क्रिएशन ग्रुप की टीम के सदस्य।  

फिल्म थिएटर क्रिएशन ग्रुप की टीम ने अनिल जैन के निर्देशन में अपनी प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि उन्हें स्वच्छता का संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “स्वच्छ भारत ही सशक्त भारत की नींव है” का उद्घोष वातावरण में गूंजता रहा।

संस्था के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने बताया कि यह प्रयास समाज को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाने और व्यक्तिगत स्तर पर सफाई को अपनाने के लिए किया गया है। संयोजक अनिल जैन ने मंच के पीछे की टीम और कलाकारों की मेहनत को आयोजन की सफलता का आधार बताया।

इस अवसर पर पालीवाल पार्क में एकत्र जनसमूह को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया गया। दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय को भरपूर सराहा और अपनी सहभागिता से आयोजन को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, क्षेत्रीय संयोजक हरि नारायण चतुर्वेदी, संस्कृति माह आयोजन समिति प्रभारी अम्बा प्रसाद गर्ग, नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, आगरा सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अमृतम् संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, सचिव राजीव प्रीति गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक साक्षी जैन, पर्यावरण प्रभारी विकास गोयल, लवलेस गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Top of Form

Bottom of Form

 

SP_Singh AURGURU Editor