सांसद नवीन जैन के आवास पर भाजपा महानगर अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का राज्यसभा सांसद नवीन जैन के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, गूंजे जयघोष
आगरा के विभिन्न मंडलों, मोर्चों, व्यापारिक संगठनों और आवासीय सोसायटियों के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ, पुष्प माला, मोतियों की माला, दुपट्टा, हनुमान जी का गदा, तलवार आदि देकर महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया।
बल्केश्वर मंडल के कार्यकर्ता बुलडोजर साथ लेकर आए, जिससे सांसद नवीन जैन एवं राजकुमार गुप्ता पर पुष्प वर्षा की गई।
स्वागत समारोह में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं के समूह लगातार आते रहे और राजकुमार गुप्ता का उत्साहपूर्वक अभिनंदन करते रहे। पूरा सांसद आवास 'बीजेपी जिंदाबाद, नवीन जैन जिंदाबाद, राजकुमार गुप्ता जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा।
भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान: नवीन जैन
सांसद नवीन जैन ने कहा कि राजकुमार गुप्ता भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने पार्टी में 35 वर्षों तक निस्वार्थ सेवा की है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होता है, जबकि अन्य दलों में केवल परिवारवाद हावी रहता है।" उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजकुमार गुप्ता भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
सांसद नवीन जैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अपार जोश और भव्य आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि पार्टी संगठन में संघर्षशील कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान किया जाता है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं।
राजकुमार ने व्यापार बेटे को सौंपा
स्वागत सत्कार में पगड़ी, दुपट्टा, मोती और पुष्पों की बड़ी माला पहनाकर संयोजक नवीन जैन एवं अन्य अतिथियों ने राजकुमार गुप्ता का भव्य अभिनंदन किया। राजकुमार गुप्ता ने मंच से घोषणा की कि वे अपने व्यापार की जिम्मेदारी अपने बेटे को सौंप रहे हैं और अब पूर्ण रूप से भाजपा संगठन की सेवा करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा और भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह
स्वागत समारोह में विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, शिव शंकर शर्मा, गामा दुबे, डॉ. रामबाबू हरित, अनिल चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देना जानती है, यही कारण है कि इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां एकत्र हुए हैं। राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्षद प्रदीप अग्रवाल, गौरव राजावत, उपमा गुप्ता, नीरज गुप्ता, महेश शर्मा, मुनेंद्र जादौन, राहुल सागर, अमित ग्वाला, भाजपा आगरा मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, संजय अरोरा, सोनू कक्कड़, नवीन गौतम, शैलू पंडित, अनिल सारस्वत, राहुल जैन, करुणानिधि गर्ग, मनमोहन कुशवाह, रवि सारस्वत, अभिषेक कपूर, कुंदनिका शर्मा, रुचि चतुर्वेदी, कुमकुम उपाध्याय, वंदना मेडतवाल, दीपिका माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।