भाजपा के सदस्यता अभियान का आगरा में भी आगाज

आगरा। दिल्ली और लखनऊ के बाद भाजपा ने बुधवार को आगरा में भी भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 का आगाज कर दिया।

Sep 4, 2024 - 18:40
 1
भाजपा के सदस्यता अभियान का आगरा में भी आगाज
आगरा में भाजपा के सदस्यता अभियान की ब्रज क्षेत्र कार्यालय से शुरुआत करते नगर विकास मंत्री एके शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, नगर अध्यक्ष भानु महाजन एवं अन्य।

आगरा में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने संयुक्त रूप से बताया कि सदस्यता अभियान के जरिए हर घर और हर वर्ग सदस्यता अभियान के माध्यम से घर घर जाकर लोगो को जोड़ेंगे। 

प्रथम चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा।द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक और सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा।ऑनलाइन सदस्यता 8800002024 पर मिस कॉल देकर मिलेगी। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन को गढ़ने का पर्व है। भारत में पैदा हुआ और भारत की  माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता है और जब हम लोग उन तक पहुंच नही पाते। हमारा कार्यकर्ता हर बूथ में कम से कम 200 सदस्य जोड़कर सभी से संपर्क करेगा।


इसी मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल,भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन को अपने अपने मोबाइल से मिस कॉल कर भाजपा का सदस्य बनाया।

प्रैस वार्ता केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान, वीरेंद्र अग्रवाल, शिव कुमार चक, मनोज गर्ग, संतोष कटारा, डॉक्टर यादवेंद्र शर्मा, रश्मि सिंह, राजीव लवानिया, राजकुमार पथिक, महानगर सह मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, देवेंद्र सिंह, कपिल मुनि मिश्रा, बॉबी लाले,आदि भी  उपस्थित थे।