शंखनाद और फूलों की वर्षा के बीच आगरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, शहर में कई जगह हुआ भव्य स्वागत
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शनिवार को पहली बार आगरा आगमन पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। आगरा भाजपा महानगर की ओर से सिकंदरा चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शंखनाद के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया और 51 किलो, कुछ स्थानों पर 151 किलो फूलों की विशाल माला पहनाकर सम्मान किया गया।
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शनिवार को पहली बार आगरा आगमन पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। आगरा भाजपा महानगर की ओर से सिकंदरा चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शंखनाद के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया और 51 किलो, कुछ स्थानों पर 151 किलो फूलों की विशाल माला पहनाकर सम्मान किया गया।
बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगरा पहुंचने पर सबसे पहले कीथम पर जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां के नेतृत्व में स्वागत किया। इसके बाद सिकंदरा चौराहे पर महानगर इकाई की ओर से भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। यहां महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, एमएलसी विजय शिवहरे, गौरव राजावत, शैलू पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी उनके साथ आगरा पहुंचे।
इसके बाद पंकज चौधरी का बोदला, मारुति एस्टेट, शिवाजी नगर, कोठी मीना बाजार, पचकुइया, सुभाष पार्क, धाकरान समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।
हालांकि, इस दौरान पंकज चौधरी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने मीडिया के सवालों से बचने के लिए आगे से माइक और आईडी हटवा दी। हाल के दिनों में विधानसभा के बाद ब्राह्मण समाज की बैठकें करने वाले विधायकों को नोटिस भेजे जाने के बाद से वे राजनीतिक चर्चाओं में बने हुए हैं, ऐसे में मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने की संभावना को देखते हुए उन्होंने मीडिया से संवाद से परहेज किया।
स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया।