भाजपाजनों ने हजारों बूथों पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे भी रोपे

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन संवाद कार्यक्रम 'मन की बात' के 123वें संस्करण को लेकर रविवार को आगरा जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर से लेकर भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता तक, पार्टी के विभिन्न जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सभी 1760 बूथों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।  

Jun 29, 2025 - 19:42
 0
भाजपाजनों ने हजारों बूथों पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे भी रोपे
फतेहाबाद क्षेत्र के नगला बिंदु में रविवार को कार्यकर्ताओं संग पीएम मोदी के मन की बात सुनते सांसद राज कुमार चाहर।

सांसद राजकुमार चाहर ने नगला बिंदु में कार्यकर्ताओं संग सुनी 'मन की बात', किया वृक्षारोपण

रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने ब्लॉक बरौली अहीर के नगला बिंदु स्थित बूथ संख्या 441 व 445 पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित 123वें 'मन की बात' कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि “मन की बात” एक जन संवाद का सशक्त मंच बन चुका है, जिससे देश का आत्मबल और आत्मविश्वास दोनों बढ़ा है। आज के एपिसोड में डॉक्टर्स डे, सीए डे, पर्यावरण संरक्षण, युवा नवाचार और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रधानमंत्री ने देश को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। सांसद चाहर ने कहा कि वृक्षारोपण और पर्यावरण का संरक्षण भारतीय संस्कृति की आत्मा है। सभी को मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक हरेंद्र सिंह, ठा. गौरीशंकर सिंह सिकरवार, मोहन सिंह चाहर, ब्लॉक प्रमुख उत्तम काका, देवेंद्र रावत, बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार, राजू लवानिया, राजीव जैन, सतेंद्र यादव, अंशुल राणा, सोमवीर प्रधान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगरा महानगर के 1760 बूथों पर मन की बात और वृक्षारोपण का हुआ आयोजन

मन की बात कार्यक्रम के बाद पौधा लगाते भाजपा के महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता।

भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आगरा के सभी 1760 बूथों पर रविवार को ‘मन की बात’, ‘एक पेड़ मां के नाम’ और श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आगरा दक्षिण विधानसभा के माधव मंडल के बूथ संख्या 144 पर राजकुमार गुप्ता, ब्रज क्षेत्र व महानगर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुना। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राम मंदिर स्थित पार्क में अमरूद, नीम, अशोक, जामुन आदि के 10 पौधे लगाए गए और इनकी देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं कार्यकर्ताओं ने ली।

महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने देर रात घोषित मंडल कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इन आयोजनों में पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, इंद्रजीत आर्य, निर्मला दीक्षित, वीरेंद्र अग्रवाल, अवधेश रावत, हेमंत भोजवानी, राहुल सागर, नवीन गौतम, रोहित कत्याल, शिव कुमार राजोरा, मनोज राजौर, पार्षद रेनू गुप्ता, डॉ. निधि शर्मा, राजेश जिंदल, हेमंत प्रजापति, दिनेश अग्रवाल, अंजना असीजा, कुशल गोयल सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor