मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आगरा में भाजपा की प्रशासनिक समन्वय बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिया घर-घर उपलब्धियों पहुंचाने का संदेश

आगरा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को आगरा के सर्किट हाउस में आयोजित प्रशासनिक समन्वय बैठक बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाकर जनसामान्य को सरकार के कार्यों से अवगत कराएं।

Jun 4, 2026 - 18:52
Jun 4, 2026 - 19:03
 0
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आगरा में भाजपा की प्रशासनिक समन्वय बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिया घर-घर उपलब्धियों पहुंचाने का संदेश
आगरा के सर्किट हाउस में गुरुवार को आयोजित भाजपा की प्रशासनिक समन्वय बैठक में मौजूद जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राज कुमार चाहर, अन्य विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, अन्य पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी।

बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल, सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना विकास, किसान कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की।

बैठक के दौरान भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी से कराया। परिचयात्मक सत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अंत्योदय की भावना से प्रेरित होकर सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक घर तक पहुंचाएं तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाएं।

बैठक में भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, विधायक पक्षालिका सिंह, विधायक बाबूलाल चौधरी, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक छोटेलाल वर्मा, विधायक धर्मपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा तथा महापौर हेमलता दिवाकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में भाजपा आगरा महानगर के महामंत्री महेश शर्मा, हेमंत भोजवानी और नीतेश शिवहरे, अतुल गर्ग, राजू परमार, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, राहुल सागर, अनीता खरे, डॉ. निधि शर्मा, नेहा गुप्ता, माधुरी माहौर, अनिल सारस्वत, मुकेश गुप्ता, विकास भारद्वाज, नंदी महाजन, विजय प्रकाश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

SP_Singh AURGURU Editor