अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा के चंद्रभान को निर्णायक बढ़त

  अयोध्या। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधान सभा सीट के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी पर 22 हजार से ज्यादा मतों की निर्णायक बढ़त ले चुकी है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान शुरू से ही सपा प्रत्याशी अजीत पासी पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Feb 8, 2025 - 10:38
 0
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा के चंद्रभान को निर्णायक बढ़त

लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) सीट पर भाजपा की हार के बाद सपा और कांग्रेस ने सत्ता पक्ष की खूब खिल्ली उड़ाई थी। इसी के बाद से मिल्कीपुर के उप चुनाव को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था। अपने इस गढ़ को बचाने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पूरा जोर लगाए हुए थे। 

आज सुबह मिल्कीपुर विधान सभा सीट के मतों की गिनती शुरू हुई तो भाजपा के चंद्रभान पासवान को शुरू से ही बढ़त मिलनी शुरू हुई जो निरंतर बनी हुई है। दस बजे तक भाजपा प्रत्याशी को इस सीट पर 22 हजार से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त मिल चुकी थी।

भाजपा प्रत्याशी की लीड 22 हजार पार जाने के बाद भाजपा के कैंप में खुशी की लहर है जबकि समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मायूसी छा गई है। फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत पासी सपा के प्रत्याशी हैं, इसलिए यह चुनाव अवधेश प्रसाद की भी प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ था।

SP_Singh AURGURU Editor