दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का घर–घर दस्तक अभियान, एमएलसी विजय शिवहरे ने बूथों पर चलाया जागरूकता अभियान

आगरा। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक सक्रियता सोमवार को उस समय खास दिखी, जब एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने बूथ नंबर 91, 92 और 93 पर विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) तथा ‘कुंडी खटकाओ’ अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क किया।

Dec 8, 2025 - 20:49
 0
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का घर–घर दस्तक अभियान, एमएलसी विजय शिवहरे ने बूथों पर चलाया जागरूकता अभियान
घर-घर मतदाताओं से संपर्क करते विधायक विजय शिवहरे।

आगरा। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक सक्रियता सोमवार को उस समय खास दिखी, जब एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने बूथ नंबर 91, 92 और 93 पर विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) तथा ‘कुंडी खटकाओ’ अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क किया।

अभियान के दौरान शिवहरे ने क्षेत्रवासियों से घर-घर मुलाकात कर मतदाता सूची से संबंधित गणना प्रपत्र मौके पर ही भरवाए और जमा कराए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों को बताया कि यह पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। सही और अद्यतन मतदाता सूची हर नागरिक की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करती है।

उन्होंने कहा कि S.I.R. अभियान केवल औपचारिकता नहीं है, यह लोकतंत्र के सशक्तीकरण की मूल प्रक्रिया है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अत्यंत आवश्यक है। विधायक शिवहरे भाजपा के बूथ स्तर के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और स्थानीय टीम के साथ पैदल भ्रमण पर निकले। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से विवरण सत्यापित करने की अपील की और यह सुनिश्चित किया कि कोई पात्र मतदाता छूट न जाए। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह अभियान शक्ति प्रदर्शन और संगठन की मजबूती का भी महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, बूथ समिति सदस्य, स्थानीय नागरिक और महिला मोर्चा कार्यकर्ताएँ भी शामिल रहीं, जिन्होंने पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा संगठन की ओर से बताया गया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण को मिशन मोड में किया जा रहा है, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतांत्रिक सहभागिता को मजबूत आधार मिल सके।