ऊर्जा, उत्साह और एडवेंचर का संगम: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से हुआ ‘विक्ट्री स्पोर्ट्स एडवेंचर’ कैंप

आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को आयोजित ‘विक्ट्री स्पोर्ट्स एडवेंचर एक्टिविटी’ रोमांच, उत्साह और ऊर्जा का ऐसा संगम बनी, जिसने नर्सरी से 11वीं तक के बच्चों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और शारीरिक कौशल की नई लौ जगा दी। पूरे परिसर में बच्चों की हँसी, जोश और रोमांच का माहौल देखते ही बन रहा था।

Dec 4, 2025 - 17:11
 0
ऊर्जा, उत्साह और एडवेंचर का संगम: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से हुआ ‘विक्ट्री स्पोर्ट्स एडवेंचर’ कैंप
आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को आयोजित ‘विक्ट्री स्पोर्ट्स एडवेंचर एक्टिविटी’ की एक झलक।

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को ‘विक्ट्री स्पोर्ट्स एडवेंचर एक्टिविटी’ का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। विद्यालय द्वारा छात्रों के शारीरिक, मानसिक और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस एडवेंचर शिविर में नर्सरी से कक्षा 11वीं तक कुल 337 छात्रों ने भाग लिया।

इस कैंप का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता एवं प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने किया। दोनों अतिथियों ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां न केवल बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास के विकास में भी अत्यंत सहायक होती हैं।

एडवेंचर शिविर में जिप लाइन, कमांडो नेट, बर्मा ब्रिज, कमांडो क्रॉल, लेज़र बीम, जॉर्ब रोलर, हैमस्टर व्हील, बॉडी जॉर्ब, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, हॉप स्कॉच, डबल रोप ब्रिज, टग ऑफ वॉर, ट्रैम्पोलीन, हॉप रेस और बाउंसी गेम्स आदि गतिविधियां बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

विद्यालय कई वर्षों से इस प्रकार के एडवेंचर कैंप का सफल आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी बच्चों ने फुर्ती, साहस, ऊर्जा और एकाग्रता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पूरा आयोजन स्थल बच्चों की खुशी, उमंग और रोमांच से गूंजता रहा।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और सहयोगी स्टाफ का योगदान रहा। बच्चों में मिले सकारात्मक उत्साह को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे एडवेंचर कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की घोषणा की।

SP_Singh AURGURU Editor