दृष्टिहीनों को मिली पोषण की रोशनी, मुस्कान परिवार ने भरी उम्मीदों की पोटली

आगरा। जब आंखें देख नहीं पातीं, तो दिल में उम्मीदें और भी गहरी हो जाती हैं। इन्हीं उम्मीदों को सहारा देने आज मुस्कान फेमिली ने सत्यमेव जयते ट्रस्ट के संजय प्लेस स्थित सेवा कार्यालय पर 54 दृष्टिहीनों को पोषण पोटली भेंट की। एक महीने का राशन और 50 रुपये का यात्रा व्यय, दोनों नेत्रहीनों को सौंपे गए।

May 8, 2025 - 20:12
 0
दृष्टिहीनों को मिली पोषण की रोशनी, मुस्कान परिवार ने भरी उम्मीदों की पोटली
दृष्टिहीनों को पोषण पोटली प्रदान करतीं अन्नपूर्णा समिति की पदाधिकारी और सदस्य।

पोषण पोटली में जीवन की बुनियादी जरूरतें- दालें, चावल, बेसन, चीनी, तेल और बिस्किट सजे थे, जो उन्हें पोषण ही नहीं, सम्मान भी दे रहे थे। मुस्कान परिवार की सदस्यों ने स्पष्ट किया कि नेत्रहीन कोई बोझ नहीं, बल्कि संवेदना के साथ जीने वाले आत्मनिर्भर नागरिक हैं। हर महीने की 8 तारीख को इस सेवा को नियमित किया गया है।

अन्नपूर्णा समिति की महिलाओं ने भी सेवा में सहभागिता दिखाते हुए ट्रस्ट कार्यालय पर प्याऊ और केलों का वितरण राहगीरों को किया। सेवा की यह डोर समाज के हर कोने तक पहुंच रही है। मीडिया प्रभारी नंद किशोर गोयल ने बताया कि यदि आप किसी जरूरतमंद दृष्टिहीन को इस सेवा से जोड़ना चाहें तो फोन नंबर 0562-4308769 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

SP_Singh AURGURU Editor