रक्तदान से जीवनदान: आगरा में 45 यूनिट खून देकर युवाओं ने दिया समाज को बड़ा संदेश

आगरा। मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 45 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन को सुरक्षित करने का संकल्प लिया। शिविर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि रक्तदान सिर्फ दान नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

Apr 12, 2026 - 18:23
 0
रक्तदान से जीवनदान: आगरा में 45 यूनिट खून देकर युवाओं ने दिया समाज को बड़ा संदेश
समर्पण ब्लड बैंक पर आयोजित शिविर में रक्तदान करते भारत विकास परिषद समर्पण के सदस्य।

शाखा अध्यक्ष विजित गुप्ता ने कहा कि आमतौर पर लोग रक्तदान से कतराते हैं। कोई बीमारी का बहाना बनाता है तो कोई हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से पीछे हट जाता है, जबकि आपातकाल में यही रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनरेखा बन जाता है।

शाखा के सचिव नवनीत गर्ग ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया और समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी जगदीश मित्तल, उत्सव मित्तल, संजीव मित्तल, निशा दौनेरिया, उमंग गोयल, रिंकेश मित्तल, सौरभ गोयल, नितिन गोयल, समीर जैन, दीपक मनचंदा, विमलेश मण्डलस, धीरज दरियानी, संजीव दौनेरिया, पूजा, प्रियंका, अलका सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाया।

SP_Singh AURGURU Editor