दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, हुआ पथराव, आठ लोग घायल 

आगरा/पिनाहट। थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव पापरी नागर में सार्वजनिक रास्ते पर ट्रैक्टर निकालने के दौरान पास में लगा दरवाजा टूटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और हमला बोल दिया। दोनों ओर से खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। 

Nov 8, 2024 - 15:11
 0
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, हुआ पथराव, आठ लोग घायल 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 पापरी नागर निवासी भोला गुरुवार  की शाम को अपने खेत पर ट्रैक्टर ले जा रहा था। रास्ते में गोविन्द पुत्र संतोष के खेत से निकलते समय ट्रैक्टर अस्थाई रूप से लगे दरवाजे से टकरा गया। लिया है। इसी मामले को लेकर गोविंद पक्ष के लोगों ने भोला पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से जमकर मारपीट की गई। हमले को लेकर भोला पक्ष के लोग भी लाठी डंडे लेकर आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ।

संघर्ष में भोला के पक्ष से भोला 27 वर्ष, रामू तोमर  28 वर्ष, बंटोली तोमर 35 वर्ष , आशाराम 52 वर्ष, वही दूसरे पक्ष के गोविन्द 28 वर्ष,चिंटू 27 वर्ष,कृष्णा 19 वर्ष, अरविन्द 19 वर्ष गंभीर घायल हो गए। 

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और सभी घायलों को इलाज मेडिकल हेतु सीएचसी  में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार दिया गया। वहीं कुछ गंभीर घायलों  को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्ष  एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। लगाए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।