हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो फ्लाइट में बम! वॉशरूम में मिला लेटर, सभी यात्री सुरक्षित निकाले, जांच जारी

इंडिगो फ्लाइट में बम होने की सूचना के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर हड़कंम मच गया। हैदराबाद से आ रहे विमान के वॉशरूम में एक लेटर मिला। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Feb 1, 2026 - 20:49
 0
हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो फ्लाइट में बम! वॉशरूम में मिला लेटर, सभी यात्री सुरक्षित निकाले, जांच जारी

वाराणसी> उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हड़कंप मच गया। हैदराबाद से वाराणसी आ रही फ्लाइट में बम के होने की सूचना पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसके बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने इंडिगो फ्लाइट की जांच शुरू की। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।

हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो फ्लाइट संख्या SE 719 में 230 यात्री सवार थे। एसओ फूलपुर के मुताबिक फ्लाइट के वॉशरूम में एक पेपर पर बम के होने की सूचना लिखी हुई थी। इसकी सूचना यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट को दी, जिसके बाद एटीसी से संपर्क किया गया। शाम करीब 5:56 बजे फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी यात्रियों को विमान से उतरकर विमान की सघन चेकिंग शुरू की। खबर लिखे जाने तक विमान की जांच चल रही है।