बोन एंड जॉइंट वीक का समापन, वृद्धजनों के लिए शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

आगरा। ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा बोन एंड जॉइंट वीक के अंतिम दिन शनिवार को सिकंदरा स्थित रामलाल आश्रम में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्धजनों की जांच कर वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञों ने उन्हें उचित परामर्श दिया और दवाइयों का वितरण भी किया गया।

Aug 10, 2025 - 22:35
 0
बोन एंड जॉइंट वीक का समापन, वृद्धजनों के लिए शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञों ने दिया परामर्श
बोन एंड जॊइंट वीक के अंतिम दिन ऒर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर की एक झलक।

आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल, सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव बोहरा ने संयुक्त रूप से बताया कि रामलाल वृद्ध आश्रम, कैलाश मंदिर के समीप, वृद्ध जनों की सेवा हेतु इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि वृद्ध जनों की सेवा का संकल्प पूरे वर्ष के लिए लिया गया है।

शिविर के दौरान डॉक्टर संजय चतुर्वेदी और डॉक्टर प्रभात कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अध्यक्ष और सचिव ने वृद्ध जनों को संबोधित करते हुए हड्डी से संबंधित रोगों के कारण, बचाव के तरीके और समय पर जांच की महत्ता के बारे में जानकारी दी।

SP_Singh AURGURU Editor