दो साल से चकमा देता आ रहा था, इनामी को अब धर दबोचा पुलिस ने
आगरा। एसओजी, सर्विलांस और थाना हरीपर्वत की संयुक्त टीम ने दो साल से फरार चल रहे शातिर गैंगस्टर को धर दबोच लिया। इस पर 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था।
डीसीपी सूरज राय ने बताया कि पुलिस, सर्विलांस और एसओजी नगर टीम गैंगस्टर नदीम की तलाश में काफी दिनों से जुटी थी।
नदीम आधा दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित था।
डीसीपी ने बताया कि शातिर नदीम गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर वाहन चोरी करता था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।