ब्रह्म नारी शक्ति संस्था ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर, 177 मरीजों को मिला लाभ

आगरा। महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और स्वास्थ्य जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्रह्म नारी शक्ति संस्था द्वारा जनकपुरी पार्क, शाहगंज में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया और दवाइयों का वितरण किया।

Nov 13, 2025 - 20:08
 0
ब्रह्म नारी शक्ति संस्था ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर, 177 मरीजों को मिला लाभ
शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते चिकित्सक ।

आगरा। महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और स्वास्थ्य जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्रह्म नारी शक्ति संस्था द्वारा  जनकपुरी पार्क, शाहगंज में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया और दवाइयों का वितरण किया।

शिविर में डॉ. किया पाराशर, डॉ. विभाशु जैन, डॉ. विनीत जैन, डॉ. वर्षा इंदौलिया और डॉ. नेहा ने अपनी सेवाएं दीं। इन चिकित्सकों ने करीब 177 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श व निशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराईं।

संस्था की अध्यक्ष कृष्णा पाराशर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और महिलाओं को सशक्त बनाना है। ऐसे शिविर आगे भी नियमित रूप से लगाए जाएंगे।

शिविर में संस्था की ओर से कई सक्रिय सदस्य और महिला चिकित्सक उपस्थित रहीं। इनमें डॉ. काजल शर्मा, पलक मतलानी, कीर्ति भगतानी, डॉ. वैशाली दीक्षित, डॉ. शुभ्रा सारस्वत, शालिनी सिंह, गीता नारंग, नीलम चतुर्वेदी, अनीता गुप्ता, स्वेता मिश्रा, ख़ुशी सिंह, स्वेता गुप्ता और लक्ष्मी तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। सभी ने मरीजों की सहायता, पंजीकरण और औषधि वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर में आए मरीजों ने संस्था के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क उपचार और परामर्श से उन्हें काफी राहत मिली। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें भविष्य में और अधिक क्षेत्रों में ऐसे शिविर आयोजित करने की घोषणा की गई।