ब्राजीलियन माडल ने कहा, कभी भारत नहीं गई फिर वोट कैसे डाला?

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हरियाणा में वोट चोरी का जिक्र किया था। राहुल गांधी ने कथित तौर पर एक ब्राजीली मॉडल की फोटो निकालते हुए दावा किया कि राय विधानसभा के 10 बूथ में उसके 22 फर्जी वोट हैं। अब इस ब्राजीली मॉडल ने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है। उसने साफ किया कि वह कभी भारत नहीं गई। इधर हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी के दावों को एक व्यक्ति ने फर्जी साबित कर दिया है। राहुल गांधी ने जिस प्रहलाद को दो राज्य को वोटर बताया था, उन्होंने मथुरा में सामने आकर तथ्य सामने रख दिए हैं।

Nov 6, 2025 - 18:38
 0
ब्राजीलियन माडल ने कहा, कभी भारत नहीं गई फिर वोट कैसे डाला?

मथुरा के मतदाता प्रहलाद ने भी राहुल गांधी के दावे को झूठा बताया 
 
नई दिल्ली। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कथित तौर पर वोट चोरी के आरोप को दोहराया। राहुल गांधी ने ब्राजीली मॉडल का भी जिक्र किया। राहुल का कहना था कि इस ब्राजीली मॉडल ने हरियाणा चुनाव में 10 बूथों पर 22 फर्जी वोट डाले। राहुल के आरोपों के बाद लोगों ने गूगल पर यह सर्च करना शुरू कर दिया कि यह ब्राजीली मॉडल आखिर है कौन? अब इस ब्राजील मॉडल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मॉडल ने अपने बारे में बताया है।

वीडियो में 'लारिसा' नाम की ब्राज़ीलियन मॉडल ने यह पता चलने के बाद हैरानी जताई है कि उसकी तस्वीर का इस्तेमाल कथित तौर पर हरियाणा की वोटर लिस्ट में कई बार किया गया था। इस खबर पर रिएक्ट करते हुए, ब्राजीलियन मॉडल ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। पुर्तगाली में बोलते हुए, उन्होंने मजाक में कहा, 'दोस्तों, मैं आपको एक मजाक सुनाने जा रही हूं। यह बहुत बुरा है! क्या वे मेरी पुरानी तस्वीर इस्तेमाल कर रहे हैं? मेरी फोटो पुरानी है; मैं तब जवान थी। वे भारत में वोटिंग के लिए मेरी तस्वीर इस्तेमाल कर रहे हैं, मुझे एक-दूसरे से लड़ने के लिए इंडियन बता रहे हैं। देखो यह कितना अजीब है!'

हेलो इंडिया, मुझे भारतीय पत्रकारों के लिए एक वीडियो करने को कहा गया था। इसलिए मैं ये वीडियो बना रही हूं, मुझे भारत की राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है। मैं कभी भारत नहीं गई। मैं ब्राजील की मॉडल थी और डिजिटल इंफ्लूएंशर भी हूं। मैं भारत के लोगों से प्यार करती हूं। आपका बहुत बहुत धन्यवाद। नमस्ते!
ब्राजीलियन मॉडल ने कहा कि मैंने ये आधिकारिक वीडियो भारत के लोगों के लिए बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि अब मुझे भारत के कुछ शब्द भी सीखने पड़ेंगे। लारिसा ने कहा कि ये शब्द क्या हैं, मैं तो सिर्फ नमस्ते जानती हूं, और शब्द मुझे क्या सीखने चाहिए। मॉडल ने आगे कहा कि मैं भारत में फेमस हो जाऊंगी, क्या आप इसे यकीन कर सकते हैं, फेमस हो जाऊंगी। समझ गए ना। इस मुद्दे पर इतनी ही बात करनी है। अब बहुत गंभीरता हो गई। इस मुद्दे पर मुझे इतना ही कहना है।

इससे पहले मॉडल ने कहा कि क्या आपको लगता है कि मैं इंडियन जैसी दिखती हूं, मुझे तो लगता है कि मैं मेक्सिकन जैसी दिखती हूं। मॉडल ने आगे कहा कि मैं आप भारतीयों की दयालुता के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं जो यहां मेरी स्टोरी देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भारतीय अखबारों में भेज रहे हैं और भारत के लिए अनुवाद कर रहे हैं।  

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित 'वोट चोरी' को लेकर दिए गए बयान पर मथुरा के एक स्थानीय मतदाता प्रहलाद जी ने चौंकाने वाला दावा किया है। राहुल गांधी ने मीडिया के सामने जिन लोगों को दो प्रदेशों (उत्तर प्रदेश और हरियाणा) में मतदाता बताते हुए फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था, उनमें एक प्रहलाद भी शामिल थे। हालांकि प्रहलाद जी ने इस दावे का सीधा खंडन कर दिया है। प्रहलाद जी की पत्नी 2015 से 2020 तक प्रधान रही हैं। हाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट डाले जाने का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने वोटिंग में धांधली साबित करने के लिए मतदाता सूचियों में विसंगतियों के सबूत पेश किए। इसी क्रम में उन्होंने दावा किया था कि हजारों बीजेपी कार्यकर्ता ऐसे हैं जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों जगहों पर वोट डाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने एक व्यक्ति दलचंद के बेटे यशवीर (जो कथित तौर पर बीजेपी से जुड़ा है) का उदाहरण दिया, जिनके दो राज्यों में वोटर आईडी कार्ड हैं। इसी दौरान उन्होंने मथुरा के निवासी प्रहलाद जी को भी दो राज्यों का मतदाता बताया था।