गोली का जवाब गोली से ही मिलेगा: मुठभेड़ों पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का कड़ा संदेश, अपराधी जिस भाषा में समझेंगे उसी भाषा में समझाएगी पुलिस

लखनऊ में आयोजित एक कॉन्क्लेव के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और पुलिस मुठभेड़ों को लेकर उठ रहे सवालों पर बेहद सख्त और स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि अपराधी जिस भाषा में समझता है, उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा और यदि अपराधी गोली चलाएगा तो पुलिस भी चुप नहीं बैठेगी।

Feb 3, 2026 - 14:54
 0
गोली का जवाब गोली से ही मिलेगा: मुठभेड़ों पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का कड़ा संदेश, अपराधी जिस भाषा में समझेंगे उसी भाषा में समझाएगी पुलिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस मुठभेड़ों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई नरमी नहीं है और न ही माफिया के मामले में कोई अपना-पराया देखा जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में समझाएंगे। अगर अपराधी गोली चलाएगा तो पुलिस के पास भी पिस्तौल है। पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?
उन्होंने मुठभेड़ों को लेकर उठने वाले सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपराधियों को कानून की भाषा सिखानी पड़ती है।

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि सरकार और पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास करता है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में रहे। लेकिन जब सामने वाला व्यक्ति कानून से भयभीत नहीं होता, तब उसे उसी दायरे में रहते हुए सख्ती से जवाब देना जरूरी हो जाता है।
उन्होंने कहा कि अपराधी को यदि गोली चलाने की स्वतंत्रता है, तो पुलिस को भी यह अधिकार है कि वह आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी पिस्तौल का इस्तेमाल करे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी दोहराया कि प्रदेश सरकार की नीति स्पष्ट है- अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस। माफिया, संगठित अपराधी और कानून तोड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज निवेश, उद्योग और विकास इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि कानून का राज स्थापित हुआ है और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

मुख्यमंत्री के इस बयान को कानून-व्यवस्था पर सरकार के सख्त रुख और पुलिस को खुला संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है, जिससे साफ है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

SP_Singh AURGURU Editor