कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या को गहरा आघात, सास श्रीमती कमला मौर्या का निधन, शोक में डूबा परिवार

कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या की सास श्रीमती कमला मौर्या का 25 जनवरी को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ताजगंज श्मशान घाट पर किया गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उठावनी कार्यक्रम सोमवार को 4-ए करिअप्पा रोड, बालूगंज स्थित आवास पर होगा।

Jan 26, 2026 - 01:35
 0
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या को गहरा आघात, सास श्रीमती कमला मौर्या का निधन, शोक में डूबा परिवार
कमला मौर्या

आगरा। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या की सास, वरिष्ठ समाजसेविका कमला मौर्या का रविवार  25 जनवरी को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। कमला मौर्या का अंतिम संस्कार आगरा के ताजगंज श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में परिवारीजन, रिश्तेदार, मित्र, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे और अंतिम विदाई दी।

श्रीमती कमला मौर्या के बड़े पुत्र प्रदीप मौर्या, जो कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अधिकारी रह चुके हैं तथा बैंक के डायरेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, ने मुखाग्नि दी। परिवारजनों ने उन्हें एक स्नेहमयी, सरल स्वभाव और पारिवारिक मूल्यों को संजोकर रखने वाली महिला के रूप में याद किया।

शोकाकुल परिवार में उनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इसके साथ ही वे अपने पीछे पौत्र अभिनव मौर्या सहित कई पौत्र-पौत्रियां एवं प्रपौत्र छोड़ गई हैं। उनके जीवन में पारिवारिक एकता और संस्कारों को सर्वोपरि रखा गया, जिसे सभी याद कर भावुक नजर आए।
परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उठावनी कार्यक्रम सोमवार को दोपहर 3 से 4 बजे कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या के आवास 4-ए, करिअप्पा रोड, बालूगंज पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गणमान्य लोग पहुंचेंगे।