विराट हिंदू महासम्मेलन के लिए प्रचार रथ रवाना, शहर में करेगा भ्रमण

आगरा। विश्व शांति हिंदू महासम्मेलन द्वारा आगामी आठ फरवरी को आगरा में प्रस्तावित विराट हिंदू महासम्मेलन को ऐतिहासिक और जनभागीदारी से भरपूर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को आगरा में भव्य प्रचार अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में अग्रवन (बल्केश्वर स्थित) अतिथि वन से धर्मध्वजा पताका के साथ एक प्रचार रथ को विधिवत शुभारंभ कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

Feb 6, 2026 - 10:57
 0
विराट हिंदू महासम्मेलन के लिए प्रचार रथ रवाना, शहर में करेगा भ्रमण
विराट हिंदू सम्मेलन के लिए प्रचार रथ को रवाना करते पार्षद मुरारी लाल गोयल एवं अन्य।

महासम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक आगरावासियों तक सम्मेलन का संदेश पहुंचाना और उन्हें सनातन संस्कृति, हिंदू एकता एवं विश्व शांति के इस विराट आयोजन से जोड़ना है।

प्रचार रथ को पार्षद मुरारी लाल गोयल, पार्षद पूजा बंसल एवं गोपाल जी द्वारा धर्मध्वजा दिखाकर रवाना किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह प्रचार रथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को सम्मेलन में सहभागिता के लिए जागरूक करेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, महिला शक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रमन अग्रवाल, गोपाल जी, गिर्राज बंसल, ममता शर्मा, कुमकुम उपाध्याय, मनीषा भारतीय, ब्रह्मा गुप्ता, नन्दी महाजन, रवि अग्रवाल, देवेंद्र चौहान, रंजन सक्सेना, मयंक खंडेलवाल, संतोष गुप्ता, सुधीर आर्य, मनीष शर्मा, पूजा जैन, दुर्गेश शर्मा, साधना राठौर, बॉबी अग्रवाल, संतोष शर्मा, नीतू शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि दिव्य महा विराट हिंदू सम्मेलन के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रबोध को नई दिशा मिलेगी। सभी ने एक स्वर में आगरावासियों से 8 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।

SP_Singh AURGURU Editor