121 फीट तिरंगे संग गूंजा ‘कैप्टन शुभम गुप्ता अमर रहे’, आगरा में निकली 7वीं तिरंगा यात्रा

आगरा। स्वतंत्रता दिवस की सुबह ताजनगरी देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गई, जब तिरंगा फाउंडेशन ने भारत विकास परिषद् ब्रज प्रांत के सहयोग से 7वीं विशाल तिरंगा यात्रा फतेहाबाद रोड स्थित अमर होटल तिराहे से निकाली। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, जूता निर्यातक पूरन डावर और भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Aug 15, 2025 - 18:16
 0
121 फीट तिरंगे संग गूंजा ‘कैप्टन शुभम गुप्ता अमर रहे’, आगरा में निकली 7वीं तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फाउंडेशन और भारत विकास परिषद् ब्रज प्रांत की ओर से अमर होटल तिराहे से निकली 7वीं तिरंगा यात्रा की कुछ तस्वीरें।

शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की झांकी बनी आकर्षण

संस्थापक भोला पंडित ने बताया कि यात्रा में हजारों लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। मार्ग में भारत माता की छवि और शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की झांकी मुख्य आकर्षण रही। 121 फीट लंबा तिरंगा यात्रा के जोश और गौरव का प्रतीक बना। पूरा रास्ता- कैप्टन शुभम गुप्ता अमर रहे.. के नारों से गूंजता रहा।

यात्रा का मार्ग और श्रद्धांजलि

संरक्षक एडवोकेट बसंत गुप्ता ने बताया कि यात्रा अमर होटल से शुरू होकर ताज व्यू तिराहा, होटल मुगल, कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन, बसई पुलिस चौकी, सेल्फी पॉइंट, तौरा, होटल जेपी, कलाल खेरिया, केएनसीसी होते हुए कुआंखेड़ा फतेहाबाद रोड स्थित शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता स्मृति स्थल पर समाप्त हुई।

कलाकारों ने सेना की वर्दी पहनकर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों की शहादत का भावपूर्ण चित्रण किया, जिससे हर आंख नम हो गई। यात्रा में शहर की दो दर्जन से अधिक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए।

शहर के गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सनी उपाध्याय, गौरव ठाकुर, डॉ. केशव दत्त गुप्ता, डॉ. तरुण शर्मा, अखिलेश भटनागर, प्रमोद सिंघल, वीरेन्द्र सिंघल, निशा चौधरी, नितिन गुप्ता, विशाल उपाध्याय, विनय सिंघल, धर्म गोपाल, रवि शिवहरे, बबलू लोधी, बसंत गहलोत, रजत दीक्षित, सुभम गौतम, प्रिंस चक, अतुल ठाकुर, गौतम ठाकुर, गुंजन अग्रवाल, टीटू गोयल, मुकेश मित्तल, राजेश गोयल, पुष्पेंद्र सिसोदिया, वंदना अग्रवाल, नीलमा शर्मा, मुकेश गुप्ता, अजय गोयल, संजेव दौनेरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor