नीलगाय से टकराकर धू-धू जली कार

फतेहपुरसीकरी। आवारा जानवर की वजह से एक कार में सवार कई लोगों की जान बाल-बाल बची। जानवर के गाड़ी से टकराने की वजह से उसमें आग लग गई। पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।

Sep 5, 2024 - 21:16
 0
नीलगाय से टकराकर धू-धू जली कार

बुधवार-गुरुवार की रात को यह हादसा चौमाशाहपुर से पाली जाने वाले रोड पर हुआ जब मंडी मिर्जा खां के नजदीक एक नील गाय सड़क से गुजरती एक कार से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकल आए। 

कार में फतेहपुरसीकरी के संतोष नगर निवासी हर्ष जैन और उनके साथ कुछ अन्य लोग थे। नीलगाय से टकराते ही गाड़ी से धुआं निकलने लगा था। खतरा भांपकर सभी सवार तुरंत गाड़ी से बाहर आ गए थे।