ताश की बाजी और पैसों की बारिश, न्यू आगरा पुलिस की रेड में 1.30 लाख के साथ 5 गिरफ्तार

आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के इन्द्रपुरी इलाके में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर चल रहे एक सक्रिय जुए के फड़ का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1 लाख 30 हजार रुपये नकद के साथ ताश की गड्डी बरामद की है।

Dec 20, 2025 - 12:14
Dec 20, 2025 - 12:27
 0
ताश की बाजी और पैसों की बारिश, न्यू आगरा पुलिस की रेड में 1.30 लाख के साथ 5 गिरफ्तार
इमेज फोटो

आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के इन्द्रपुरी इलाके में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर चल रहे एक सक्रिय जुए के फड़ का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1 लाख 30 हजार रुपये नकद के साथ ताश की गड्डी बरामद की है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन्द्रपुरी स्थित मकान संख्या ए-37 की छत पर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना न्यू आगरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित मकान पर दबिश दी।

मकान में प्रवेश करने के बाद पुलिस टीम सीढ़ियों के जरिए सीधे छत पर पहुंची, जहां जुए का फड़ चल रहा था। छत पर पांच लोग जमीन पर गमछा बिछाकर ताश के पत्तों से खुलेआम जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखते ही आरोपियों में खनबली मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी को मौके से ही दबोच लिया।

पुलिस ने जुए के फड़ से कुल 1 लाख 30 हजार रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने जुआ खेलने की बात स्वीकार की है। थाना न्यू आगरा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जुए जैसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।