बरेली में चकबंदी विभाग का मानचित्रकार 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बरेली में चकबंदी विभाग के मानचित्रकार राजीव मित्तल को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Sep 23, 2025 - 14:20
 0
बरेली में चकबंदी विभाग का मानचित्रकार 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
रिश्वतखोरी में गिरफ्तार मानचित्रकार राजीव मित्तल।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली मंडल के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बताया कि शिकायतकर्ता जितेन्द्र बाबू ने शिकायत की थी कि उनके खेत (गाटा संख्या 432) के नक्शा दुरुस्तीकरण/तूदाबंदी के काम के लिए मानचित्रकार राजीव मित्तल ने 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

विभाग ने मानचित्रकार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने कहे अनुसार जितेंद्र बाबू ने जैसे ही मानचित्रकार को सदर तहसील परिसर स्थित कार्यालय से रिश्वत की रकम दी, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि राजीव मित्तल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

SP_Singh AURGURU Editor