आगरा के कारोबारी से रॊ एजेंट के नाम पर 10 लाख की चौथ मांगने वाले मानस पर केस दर्ज

आगरा। शहर के ऑटोमोबाइल पार्ट्स कारोबारी दीपेश गोयल के सामने एक चौंकाने वाला मामला आया है। उनके पूर्व सहयोगी मानस कुमार मन्ना ने खुद को ‘रॉ एजेंट’ बताकर 10 लाख रुयये की जबरन वसूली की मांग की और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। व्यापारी ने आरोप लगाया कि मानस ने न सिर्फ संवेदनशील व्यावसायिक डेटा चोरी किया, बल्कि परिवार और व्यापार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। न्यू आगरा थाने में आईपीसी की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Oct 19, 2025 - 14:00
 0
आगरा के कारोबारी से रॊ एजेंट के नाम पर 10 लाख की चौथ मांगने वाले मानस पर केस दर्ज

-नरैन कूलिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के डाइरेक्टर दीपेश गोयल के यहां नौकरी के दौरान किया महत्वपूर्ण डेटा चोरी

-चोरी पकड़े जाने पर नौकरी से निकाला तो रॊ एजेंट के नाम पर धमकाकर चौथ मांगी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

कंपनी में नौकरी के दौरान संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना ली

दीपेश गोयल, जो कि नरैन कूलिंग टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. के डायरेक्टर और कल्याण डिफ़्टेक एलएलपी के साझेदार हैं, ने बताया कि उन्होंने मानस कुमार मन्ना को अपनी फर्म में एडवाइज़र और बिजनेस कंसल्टेंट के तौर पर नियुक्त किया था। मानस ने खुद को “वी.पी. कॉरपोरेट अफेयर्स” बताकर ईमेल और फोन के माध्यम से ग्राहकों और सप्लायर्स से संपर्क किया। इस दौरान उसे कंपनी के संवेदनशील व्यापारिक डेटा तक पूरी पहुंच मिल गई।

डेटा चोरी और नौकरी से निकाला गया

कुछ समय बाद मानस ने ऑफिस आना बंद कर दिया। गोयल के अनुसार बाद में जांच करने पर उन्होंने पाया कि मानस महत्वपूर्ण डेटा चोरी कर अन्य कंपनियों को भेज रही था। इसके बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया और संबंधित ईमेल तथा मोबाइल सुविधाएं बंद कर दी गईं।

चौथ वसूली के लिए धमकाया

नौकरी से हटाए जाने के बाद मानस ने व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए धमकियां देना शुरू कर दीं। दीपेश गोयल के आरोप हैं कि उसने 10 लाख रुपये की चौथ मांगी और खुद को ‘रॉ एजेंट’ बताकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। साथ ही व्यापार चौपट करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी।

लगातार धमकियों के कारण दीपेश और उनका परिवार तनाव और भय में जीवन बिता रहा है। व्यापारी ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

न्यायालय के आदेश पर न्यू आगरा थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर सभी तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor