कांग्रेस में 'काम्प्रोमाइज' करने पर ही आगे बढ़ती हैं महिलाएं- सिमी रोज

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस पार्टी ने महिला नेता सिमी रोज बेल जान को निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के नेताओं पर उनके आरोपों के बाद की गई है। सिमी ने कहा था कि पार्टी में उन्हीं महिला नेताओं को आगे बढ़ाया जाता है, जो 'काम्प्रोमाइज' करने को तैयार होती हैं।

Sep 2, 2024 - 12:35
 0
कांग्रेस में 'काम्प्रोमाइज' करने पर ही आगे बढ़ती हैं महिलाएं- सिमी रोज
सिमी रोज बेल। फोटो- सोशल मीडिया

सिमी रोज बेल ने खुलेआम पार्टी नेताओं पर कास्टिंग काउच की बात कही। सिमी के इस बयान को भाजपा ने भुनाना शुरू कर दिया। इसके बाद सिमी रोज को कांग्रेस से निकाल दिया गया। पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि केरल में पार्टी की महिला नेताओं के साथ ही राज्य की कार्यसमिति ने सिमी पर कार्रवाई करने को कहा था। सिमी रोज़ बेल जॉन के बयान से पार्टी का अनुशासन भंग हुआ है। सिमी ने राज्य में पार्टी से जुड़ी हजारों महिलाओं का अपमान किया। 

सिमी ने अपने आरोप में कहा था कि कांग्रेस के पुरुष नेता महिला कार्यकर्ताओं का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की कई महिलाएं हैं, जो काफी आगे बढ़ गई हैं लेकिन उनकी योग्यता पर संदेह है। कांग्रेस में प्रमुख पदों पर बैठी महिलाओं के राजनीतिक रेकार्ड की छानबीन की जानी चाहिए। सिमी ने कहा कि जमीनी स्तर पर जो महिला नेता काम कर रही हैं, उन्हें पद दिया जाना चाहिए। सिमी रोज कहती हैं कि जिन महिलाओं में गरिमा और आत्मसम्मान है, वह कांग्रेस में काम नहीं कर सकती हैं। अपने निष्कासन पर सिमी ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर कार्रवाई की क्योंकि मैंने लगातार पार्टी के लिए संघर्ष किया।