चंबल सेंचुरी में शुरू हुई जलीय जीवों की गणना
पिनाहट। यहां के चम्बल सेंचुरी क्षेत्र में जलीय जीवों (मगरमच्छों आदि) की वार्षिक गणना का काम शुरू हो गया है।
वन विभाग की ओर से इस काम के लिए इस काम में चार टीमें लगाई गई हैं। जलीय जीवों की गणना का काम कल शुरू हुआ था और यह आज भी चलेगा। मगरमच्छ और अन्य जलीय जीवों की गणना रेहा से पंचनदा तक की जा रही है।
वन विभाग हर वर्ष चंबल सेंचुरी क्षेत्र में मगरमच्छ और डाल्फिन सहित अन्य जलीय जीवों की गणना कर यह देखता है कि जलीय जीवों की संख्या बढ़ी है अथवा घट रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष चंबल में बाढ़ नहीं आने के कारण मगरमच्छों के कुनबे में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष वृद्धि हुई होगी।
चूंकि इन दिनों सर्दियों का मौसम है, इसलिए मगरमच्छ पानी से निकलकर चंबल नदी के किनारे और बीच टापुओं पर पहुंच जाते हैं, इसलिए इन जलीय जीवों की गणना आसानी से हो जाती है।