सदर के मंगल बाजार में अमंगल, भाजपा नेता की भाभी के गले से चैन छीनी, वारदात सीसीटीवी में कैद

आगरा। बाइक सवार दो बदमाश शहर के व्यस्ततम बाज़ार सदर से दिनदहाड़े महिला के गले से चेन तोड़कर फरार हो गए। जबकि इस बाज़ार में हर समय पुलिस मुस्तैद रहती है।

Nov 12, 2024 - 18:55
 0
सदर के मंगल बाजार में अमंगल, भाजपा नेता की भाभी के गले से चैन छीनी, वारदात सीसीटीवी में कैद

भाजपा महानगर एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष जीतेश स्वरूप की भाभी आज थाना सदर के मंगल बाजार से खरीदारी करने गईं थीं। बाजार से गुजरते समय मोटरसाइकिल पर सवार बेखौफ बदमाशों ने चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। 

जब तक महिला की चीखपुकार पर लोग पहुंचते, तब तक मोटरसाइकिल सवार बदमाश फुर हो गए। चेन स्नेचिंग की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

पुलिस सीसीटीवी के फुटेज के ज़रिए बदमाशों की पहचान कर ढूंढ़ने में जुटी है।

SP_Singh AURGURU Editor